हरिद्वार जिले में अब तक 45 हजार लोग होम क्वारंटाइन

हरिद्वार,VON NEWS:  कोरोना संक्रमण से बचाव को जिले में अब तक करीब 45 हजार लोग होम क्वारंटाइन किए हैं। वहीं आइसोलेशन वाडरें की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों का अधिग्रहण किया जा रहा है। वर्तमान में करीब एक हजार लोगों के आइसोलेशन की व्यवस्था है। वहीं फैसिलिटी क्वारंटाइन चार हजार के आसपास है। इसे पांच हजार करने का लक्ष्य है। दो महीने में मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का निर्माण हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है।

नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि फिलवक्त जिले में 200 पीपीई किट उपलब्ध हैं। ऊधमसिंह नगर से 750 और किट मंगाई गई हैं। रैपिड टेस्ट किट का ऑर्डर भी दिया है। जिले में वेंटीलेटर बेहद कम हैं। इसकी उपलब्धता को लेकर प्रयास जारी है।

आइआइटी और डीआरडीओ कम लागत वाले वेंटीलेटर बनाने की दिशा में जुटे हैं। बताया कि जिले में अब तक तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। एक मामला पनियाला और दो ज्वालापुर के हैं। इन क्षेत्र के लोगों को क्वारंटाइन किया है।

ज्वालापुर को दो जोन में बांटा 

ज्वालापुर क्षेत्र को दो जोन कंटेनमेंट और बफर जोन में बांटा गया है। पांवधोई, नीलखुदाना और लकड़हारान को कंटेनमेंट जबकि मेहतान, कस्साबान, वाल्मीकि बस्ती, त्रिमूर्ति नगर, तपोवन, पांडेवाला और चाकलान को बफर जोन में रखा है। लोगों की सुविधा को हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आवश्यक चीजें डोर टू डोर डिलीवरी कराई जा रही। हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। यहां चिकित्सकीय परामर्श से लेकर अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

19 हजार लोगों को दिया प्रशिक्षण  

उन्होंने बताया कि वालिंटियर्स भी इस काम में लगाये गये हैं। युद्धस्तर पर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया चल रही है। अब तक डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और दूसरे विभागों के 19 हजार लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ग्राम प्रधान, पार्षद और शिक्षक की टीम भी बनाई जा रही है। जो अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी रखेंगे

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  प्रतिदिन कराएं 25 नमूनों की जांच : सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button