प्रतिदिन कराएं 25 नमूनों की जांच : सीएम योगी

लखनऊ,VON NEWS:  कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी आने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस वायरस को रोकने की कसरत और तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले से प्रतिदिन 25 लोगों के नमूने लेकर जांच जरूर कराई जाए। इसके अलावा जहां भी कोरोना संक्रमित मरीज पाया जाए, उस क्षेत्र में सर्किल तय कर वहां रहने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। योगी ने कहा कि अनुशासन ही कोरोना का इलाज है, इसलिए लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। योगी ने कहा कि संदिग्धों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाए। वहीं पर उनकी सारी जरूरतें पूरी होनी चाहिए। संदिग्धों के सैंपल लैब में भेजकर जांच करवाएं। इसके लिए हर जिले में सैंपल कलेक्शन सेंटर होना चाहिए। सीएम योगी ने 40 जिलों के 410 कोरोना पॉजिटिव रोगियों का सर्किल तय करते हुए वहां पर मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के निवासियों की भी जांच करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस काम के लिए एसडीआरएफ फंड से हर जिले को जो धनराशि दी गई थी, उससे क्वारंटाइन वार्ड की स्थापना कर वहां पर संदिग्धों को रखें। इन केंद्रों पर उनके रहने, खाने, सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा आदि की व्यवस्था की जाए। हर जिले में कोविड के एल-1 हॉस्पिटल स्थापित और कार्यशील हों। योगी ने स्वास्थ्य विभाग को हर जिले में कोविड एल-2 हॉस्पिटल स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराएं और ड्रोन से निगरानी करें।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: पहला रैपिड टेस्ट निगेटिव आने पर 10 दिन बाद दूसरा टेस्ट! 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button