सबक लेने को तैयार नहीं है लोग,

मेरठ,VON NEWS: जनपद में 37 कोरोना मरीज मिलने के बाद बुधवार को 12 हॉट स्पॉट चिह्न्ति कर सील कर दिए गए थे। गुरुवार को आंकड़ा 43 पर पहुंचा गया। ऐसे में जिले के हॉट स्पॉट की संख्या बढ़नी तय है। मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को सील के बावजूद दो हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चहल पहल बनी रही। वहीं शहर के शेष हिस्सों में जहां लॉकडाउन था वहां भी शारीरिक दूरी व अन्य नियम टूटते नजर आए। पुलिस ने सख्ती की लेकिन वह नाकाफी रही।

एडीजी से लेकर कमिश्नर, आइजी, डीएम और एसएसपी के सड़कों पर उतरने तक सभी सील इलाकों में हालात ठीक थे। अधिकारियों ने ड्रोन उड़ाकर भी व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन अफसरों के जाते ही स्थिति सामान्य हो गई। शाम करीब चार बजे सराय बहलीम और हुमायूं नगर में लोग घरों से बाहर बैठे दिखे। इसके अलावा आसपास के लोगों का आना जाना भी लगा रहा। कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाला सराय बहलीम थाने से चंद कदमों की दूरी पर है। गुरुवार शाम चार बजे सराय बहलीम की गलियों में रोजमर्रा की तरह लोग मौजूद थे। गलियों के बाहर बल्ली जरूर लगी थी। काफी दूर-दूर तक पुलिस नजर नहीं आ रही थी। हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों से लोगों का आसपास के एरिया में आना-जाना भी लगा था।

24 घंटे पूरा एरिया सील रहेगा कोई भी इधर-उधर नहीं जा सकेगा।

सील एरिया में पास के मोहल्ले के लोगों को आने-जाने की अनुमति नहीं।

कोई भी व्यक्ति हॉटस्पॉट एरिया से बाहर नहीं जाएगा, घर पर ही मिलेगी सभी सुविधा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम इन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी।

पॉजिटिव मिले लोगों के घर के आसपास रोज सैनिटाइजेशन होगा।

यह हो रहा है 

अफसरों की मौजूदगी तक सील रहा, फिर सामान्य हालत दिखाई दिए।

हॉट स्पॉट क्षेत्र के पास वाली कालोनी के लोग बेरोकटोक आ रहे है।

लोग नए बहाने करने के बाद घर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग करने के लिए अभी तक नहीं पहुंची।

पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी हर रोज नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दोपहर को ड्रोन से सभी हॉट स्पॉट एरिया की निगरानी की है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि लोग अपने घरों पर हैं। पुलिस की ड्यूटी भी मुस्तैद दिखाई दे रही है। उसके बाद यदि ड्यूटी में लापरवाही बरती गई तो इसकी जांच कराकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सुपरविजन कर रहे सीओ से भी जवाब मांगा जाएगा।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Lockdown में आधार कार्ड नंबर बताने पर ही मिलेगा राशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button