अमेरिका ने 20 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट :

VON NEWS: दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका ने 20 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है। देश में वोविड-19 महामारी का वजह से अबतक 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएनएन के मुताबिक कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने 20 लाख से अधिक कोरोना वायरस का टेस्ट किया है। ट्रंप ने कहा, ‘मैं आज बता रहा हूं कि हमने संयुक्त राज्य में अबतक 2 मिलियन टेस्ट पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट कोरोना वायरस को लेकर बेहद सटीक हैं।

इससे पहले हुई ब्रीफिंग में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दुनिया के अन्य देश देख रहे हैं कि हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट के मामले में हम सभी देशों से बहुत आगे निकल गए हैं। हमारा टेस्ट ऑपरेशन दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा सटीक है। हालांकि, ट्रंप ने स्वीकार किया कि सभी अमेरिकियों के लिए बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस का टेस्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसकी ज्यादा आवश्यकता भी नहीं है।

वहीं, मलेरिया के इलाज में काम आनेवाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्विन दवा की मंजूरी मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। ट्रंप ने कहा कि संकट की घड़ी में भारत ने जो हमारी मदद की है, उसे कभी भूलाया नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने इस पर जवाब देते हुये कहा कि ऐसा मुश्किल वक्त ही दोस्तों को करीब लाता है।

वहीं, जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में चार लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हें, जबकि 16 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से 25 हजार लोगों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: चीन में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button