पंजाब में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत
VON NEWS: पंजाब में जैसे-जैसे लॉकडाउन और कर्फ्यू की अवधि समाप्त होने का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे ही कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को राज्य में इस घातक रोग से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 130 तक पहुंच गई। बीते 24 घंटे के दौरान कुल 24 नए मामले सामने आए, जिनमें से 9 केस कल देर रात कंफर्म हो गए थे। शेष 15 पीड़ितों की रिपोर्ट गुरुवार दिन में पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को बरनाला और जालंधर में एक-एक रोगी की मौत हुई। इससे पहले बुधवार देर रात रोपड़ में एक रोगी की मौत हो गई थी। राज्य में अब तक 3192 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 2777 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए, जबकि 285 की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इस समय 130 पॉजिटिव केसों में से 101 लोग आइसोलेशन वार्डों में दाखिल हैं।
गुरुवार को लुधियाना में चार पॉजिटिव केस सामने आए जिनमें से दो कल देर रात के हैं। इनमें दो केस के अलावा मुक्तसर का 1 और मानसा के 6 पॉजिटिव केस तब्लीगी जमात से लौटे लोगों के हैं। इनके अलावा मोहाली में 7 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें से चार केस कल रात कंफर्म हो गए थे। अन्य जिलों में, जालंधर से 4 केस (इनमें 2 केस कल देर रात कंफर्म हुए), बरनाला और संगरूर से 1-1 केस पॉजिटिव पाया गया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: देश का पहला रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार