इजराइल को हाइड्रॉक्सीक्लाेराेक्विन समेत 5 टन दवा भेजी
येरुशलम.VON NEWS: भारत से 5 टन कार्गाे दवा भेजे जाने पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो भी मोदी का आभार जता चुके हैं। मेडिसिन की खेप में कोरोनावायरस संकट से निपटने में सहायक एंटी मलेरिया मेडिसिन क्लोरोक्विन और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन हैं। इसे उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका, ब्राजील से लेकर इजराइल तक ने भारत से मदद मांगी थी। इसके बाद मोदी ने वैश्विक महामारी को खत्म करने और मानवता के लिए इन दवाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का प्रमुख निर्यातक है भारत
भारत इस दवा का दुनिया में प्रमुख उत्पादक और निर्यातक है। 25 मार्च को भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर रोक लगाई थी, लेकिन महामारी से निपटने के लिए कई देशों के अनुरोध पर 6 अप्रैल को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन समेत 14 दवाईयों के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की बात कही।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: आज मध्यप्रदेश में 22 और गुजरात में 21 नए मरीज मिले