आज मध्यप्रदेश में 22 और गुजरात में 21 नए मरीज मिले

नई दिल्ली.VON NEWS: देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 6 हजार 767 हो गई है। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव मिले। यह संक्रमितों की संख्या में अब तक का सबसे तेज इजाफा है। इससे पहले, 5 अप्रैल को एक दिन में 605 मामले सामने आए थे। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6 हजार 412 बताई है। इनमें से 5 हजार 218 का इलाज चल रहा है। 477 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 169 की मौत हुई।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 229 नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए। वहीं, गुजरात में 76, राजस्थान में 80, उत्तरप्रदेश में 49, मध्यप्रदेश में 70, छत्तीसगढ़ में 8 और बिहार में 12 मरीज बढ़े। इस बीच, असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कहा- कल तक राज्य में कम से कम 70 हजार लोग 14 दिन का क्वारैंटाइन पूरा कर लेंगे।

27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 1364 98 125
तमिलनाडु 834 8 27
दिल्ली 720 12 25
तेलंगाना 471 12 45
राजस्थान 463 8 60
मध्यप्रदेश 433 33 25
उत्तरप्रदेश 410 4 31
आंध्रप्रदेश 363 6 10

महाराष्ट्र, संक्रमित 1364: राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए। आज 18 लोगों की मौत हुई। गुरुवार शाम तक पुणे में 7 और मुंबई में 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मालेगांव और रत्नागिरी में भी एक-एक शख्स की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 97 तक पहुंच गया है। मुंबई के 381 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।

यहां आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं, डीएचएफएल समूह के वाधवन परिवार के सदस्यों लॉकडाउन का उल्लंघन करके शहर में घूमने पर पुलिस ने महाबलेश्वर में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन के तहत रखा है। स्थानीय पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 12236 एफआईआर दर्ज !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button