पहली बार महामारी पर UNSC में बैठक!

संयुक्‍त राष्‍ट्र,VON NEWS:  गहराते हुए कोरोना वायरस के मुद्दे पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को बैठक होगी। इसमें वैसे मुद्दे शामिल होंगे जो सुरक्षा परिषद के अंतर्गत आते हैं और इस महामारी के कारण प्रभावित हो सकते हैं। इससे पहले परिषद में महामारी को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है।

अप्रैल में परिषद की अध्‍यक्षता डॉमिनिकन रिपब्‍लिक (Dominican Republic) कर रहा है। परिषद के अध्‍यक्ष ने बताया कि यह बैठक औपचारिक तौर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुतेरेस (Antonio Guterres) गुरुवार दोपहर को होने वाली इस बैठक में हिस्‍सा लेंगे। बता दें कि दुनिया भर में कोविड-19 के मामले एक लाख से अधिक हो गए हैं और 73 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: जोया मोरानी ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button