Ramayan में हनुमान का किरदार निभाकर ‘पूज्यनीय’ हो गये थे दारा सिंह,

नई दिल्ली,VON NEWS:  कोरोना वायरस के विकट संकट के बीच दूरदर्शन पर रामायाण का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है, जिसमें हनुमान जी का किरदार हिंदी सिनेमा के बलवान एक्टर दारा सिंह ने निभाया था। वैसे तो दारा सिंह पहले भी कई फ़िल्मों में पौराणिक किरदार निभा चुके थे, मगर रामायण में हनुमान जी के रोल ने उन्हें जो शोहरत दिलाई वो अलौकिक थी। हनुमान जी के रोल में दारा सिंह घर-घर में लोकप्रिय और पूज्यनीय हो गये थे।

दारा सिंह फ़िल्मों में आने से पहले प्रोफेशनल पहलवान थे। दीदार सिंह रंधावा के नाम से जन्म दारा सिंह अपनी कद-काठी और सौम्य व्यवहार के चलते सिनेमा की दुनिया से निकलकर एक किंवदंती बन गये थे। किंग कॉन्ग से उनकी कुश्ती के किस्से बच्चे-बच्चे की ज़ुबान पर होते थे।

दारा सिंह ने अपना फ़िल्मी करियर 1952 की फ़िल्म संगदिल से शुरू किया था। 1962 की फ़िल्म किंग कॉन्ग में वो पहली बार लीड रोल में नज़र आये। दारा सिंह अपने दौर के चर्चित स्टंट एक्टर थे। दारा सिंह ने मुमताज़ के साथ सबसे अधिक 16 फ़िल्में की थीं। दोनों की जोड़ी काफ़ी लोकप्रिय थी। दारा सिंह अपने केटेगरी में सबसे महंगे कलाकार थे। उस वक़्त वो एक फ़िल्म के लिए लगभग 4 लाख रुपये फीस लिया करते थे।

दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के किरदार को छोटे पर्दे पर जीवंत किया था। रामानंद सागर ने जब रामायण बनाने का इरादा किया तो हनुमान के रोल के लिए उनके ज़हन में सिर्फ़ दारा सिंह का ही नाम था। दिलचस्प बात यह है कि दारा सिंह उस वक़्त 60 साल के हो चुके थे। इसलिए थोड़ा झिझक रहे थे। दारा सिंह ने किसी कम उम्र के कलाकार को कास्ट करने की सलाह भी दी थी। मगर रामानंद सागर ने उन्हें राज़ी कर लिया। रामायण के बाक़ी किरदारों की तरह हनुमान के रूप में दारा सिंह को घर-घर पूजा जाने लगा था। बाद में जब बीआर चोपड़ा ने महाभारत बनाई तो एक ख़ास एपिसोड में हनुमान के रोल के लिए उन्होंने दारा सिंह को ही चुना।

 

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: भारत में कोरोना से 24 घंटे में 17 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button