शक्तिमान के सीक्वल पर बोले मुकेश खन्ना !
VON NEWS: कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर कई पुराने शोज़ वापस आ गए हैं। इनमें ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे धार्मिक सीरियल्स हैं, तो ‘शक्तिमान’ जैसे सुपरहीरो शोज़ भी। दूरदर्शन पर इन शोज़ की वापसी के साथ ही टीआरपी और लोकप्रियता भी बढ़ने लगी है। इस बीच ख़बर है कि महाभारत और शक्तिमान में नज़र आए एक्टर मुकेश खन्ना ‘शक्तिमान’ का सीक्वल बना रहे हैं।
हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह शक्तिमान का सीक्वल बना रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से वह उसकी घोषणा नहीं कर पाए। लेकिन जब लॉकडाउन ख़त्म होगा और स्थिति सामान्य होगी, तो वह शक्तिमान के साथ वापस आएंगे। अब इस शो को लेकर मुकेश खन्ना का एक और बयान सामने आया है, जिसमें वह फ़िल्ममेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर पर निशाना साध रहे हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
पुणे में 44 साल के मरीज की मौत