कोरोना से जंग को यहां हर दिन बनाई जा रही हैं क्लोरोक्विन !
देहरादून,VON NEWS: सोबन सिंह गुसांई। देशभर में एकाएक कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन और क्लोरोक्विन फास्फेट की मांग बढ़ गई है। ऐसे में फार्मा कंपनियों ने भी इन दवाओं का उत्पादन तेज कर दिया है। दून की सेलाकुई स्थित इप्का कंपनी के प्लांट में भी 24 घंटे काम चल रहा है। यहां रोजाना क्लोरोक्विन फास्फेट की 50 लाख टेबलेट तैयार की जा रही हैं।
आमतौर पर मलेरिया के मरीजों को दी जाने वाली ये दवाइयां कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज में भी कारगर साबित हो रही है। देश में चुनिंदा फार्मा कंपनियां ही इन दवाओं का उत्पादन करती हैं। उत्तराखंड में सिर्फ इप्का ही यह दवा बनाती है। इप्का के दो प्लांट हैं, एक दून के सेलाकुई में और दूसरा सिक्किम में। क्लोरोक्विन फास्फेट का निर्माण सेलाकुई में होता है, जबकि हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन सिक्किम में तैयार की जाती है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: