कोविड-19 के उपचार में परखी जा रही सेल थेरेपी !

VON NEWS: कोरोना वायरस (कोविड-19) से मुकाबले के लिए इस समय पूरी दुनिया में शोध और परीक्षण तेज हो गए हैं। इसी कवायद में ब्रिटिश शोधकर्ताओं को एक नई सेल थेरेपी में उम्मीद देखी है। वे कोरोना संक्रमण के उपचार में इस थेरेपी को परख रहे हैं।

ब्रिटेन की क्वींस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का एक दल बडे़ पैमाने पर इस थेरेपी को लेकर क्लीनिकल ट्रायल कर रहा है। कोरोना वायरस के चलते होने वाले एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) से जूझ रहे रोगियों पर मेसेंकाइमल स्ट्रोमल सेल्स (एमएससी) का परीक्षण किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण को रोक सकती है नई मर्स वैक्सीन

वैज्ञानिकों का कहना है कि चूहे में घातक मर्स से पूरी तरह बचाव करने में एक नई वैक्सीन प्रभावी पाई गई है। कोविड-19 का कारण बनने वाले नए कोरोना वायरस से इस मर्स (मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) का करीबी जुड़ाव होता है।

अमेरिका की आयोवा यूनिवर्सिटी और जार्जिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की उत्पत्ति के लिए कोशिकाओं में मर्स कोरोना वायरस प्रोटीन पहुंचाने के लिए वैक्सीन में एक वायरस का इस्तेमाल किया गया। चूहे में आजमाई गई यह मर्स वैक्सीन प्रभावी पाई गई है।

इस तरीके से कोविड-19 समेत दूसरे कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन के विकास की राह खुल सकती है। जर्नल एमबायो में प्रकाशित नतीजों के मुताबिक, यह वैक्सीन नुकसान नहीं पहुंचाने वाला पैराइंफ्लुएंजा वायरस (पीआइवी5) है। टीकाकरण किए गए सभी चूहे मर्स कोरोना वायरस की घातक खुराक के बावजूद जीवित पाए गए।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

जानिए क्‍या है ? बाजार और कीमतों का हाल !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button