जानिए क्या है ? बाजार और कीमतों का हाल !
VON NEWS: कोरोना से जारी जंग और लॉकडाउन को देखते हुए मंगलवार को सोने का वायदा भाव 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। गत तीन अप्रैल को सोने का वायदा भाव 43,712 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को सेंसेक्स में भी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 2476.26 अंक की तेजी रही। हालांकि, सराफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोने की खरीदारी का उचित समय नहीं है क्योंकि दुनियाभर के देश कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और सोने की फिजिकल मांग फिलहाल काफी कम रहेगी।
विश्व में सबसे अधिक सोने की मांग चीन और भारत में होती है और दोनों ही देश फिलहाल खुद को कोरोना से बचाने में जुटे हैं। मुंबई के सराफा कारोबारी मनीष जैन ने बताया कि सोने के वायदा बाजार और फिजिकल बाजार में काफी अंतर है। लॉकडाउन शुरू होने के पहले से ही 20 मार्च से सोने का फिजिकल कारोबार बंद है। वायदा बाजार में चुनिंदा कारोबारी कारोबार करते हैं, इसलिए वहां आने वाली तेजी आगे भी जारी रहेगी, यह कहना मुश्किल है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: