क्रूड ऑयल की कीमतों में दिख रही तेजी !

VON NEWS: क्रूड ऑयल के भाव में बुधवार को उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह क्रूड ऑयल WTI की फ्यूचर कीमत 5.42 फीसद या 1.28 डॉलर की तेजी के साथ 24.91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा ब्रेंट ऑयल की फ्यूचर कीमत बुधवार सुबह 2.35 फीसद या 0.75 डॉलर की तेजी के साथ 32.62 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रही थी। उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई बड़े महानगरों में बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल अपने पुराने भाव पर ही बिक रहा है। यहां पिछले 23 दिनों से इन उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने पुराने भाव 69.59  रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी अपने पुराने भाव 62.29 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में बुधवार को पेट्रोल 73.30 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल  65.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मुंबई की बात करें, तो यहां भी पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल 76.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 66.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

इटली में 135,586 हुए COVID-19 के मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button