डीजीपी की चेतावनी के बाद सामने आए 180 जमाती !

उत्तराखंड में लॉकडाउन

VON NEWS: प्रदेश के लिए आज राहत की खबर है। आज प्रदेश में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। आज 126 सैंपल की रिपोर्ट आई है जो सभी नेगेटिव निकली हैं। वहीं, कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए डीजीपी अनिल रतूड़ी की कार्रवाई की चेतावनी का असर दिखने लगा है। मंगलवार को प्रदेशभर में 180 जमाती मेडिकल टेस्ट के लिए खुद पुलिस के सामने प्रस्तुत हुए हैं।

इसके अलावा कोरोना को लेकर दुष्प्रचार करने वाले 45 लोगों की खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि लॉकडाउन के उल्लंघन में 973 एफआईआर में 4071 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही 3331 वाहनों को सीज किया गया है।

जबकि खुद को छिपाने वाले दो जमातियों के खिलाफ हरिद्वार व रुड़की में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक (अपराध) अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पुलिस युद्ध स्तर पर जुटी है। रविवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी ने जमात में गए लोगों को 24 घंटे में सामने न आने पर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद देहरादून में नौ, हरिद्वार में 151, पौड़ी में छह और नैनीताल 12 जमाती सामने आए हैं। इन सबकी जांच की जा रही है। मेडिकल टीम की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी।

 

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

जमात से लौटे दो भाई, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button