हिमाचल में चार और तब्लीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव,
शिमला,VON NEWS: हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद में सोमवार को और इजाफा हुआ है। चार और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चारों तब्लीगी जमाती हैं व सभी जिला चंबा के मुस्लिम बहुल क्षेत्र तीसा के रहने वाले हैं। अब प्रदेश में काेरोना मरीजों की संख्या 18 हो गई है। इनमें 11 तब्लीगी जमाती हैं। चंबा जिला के 11 तब्लीगी जमातियों के सैंपल जांच के लिए गए थे, इनमें बाकी सात की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
प्रदेश में कोविड-19 की जांच को 83 सैंपल लिए गए और 85 ऐसे संदिग्धों की पहचान की गई है जिनके नियमों के अनुसार सैंपलों की जांच की जाएगी। काेविड-19 के सोमवार को लिए गए सैंपलों में से 51 सैंपल उन तब्लीगी जमातियों के लिए गए, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर दिल्ली के निजामुद्दीन हॉट स्पॉट से संबंधित रहे हैं। आईजीएमसी और टांडा के अलावा सीआरआई कसौली की लैब ने भी काम शुरू कर दिया है, जहां पर पहले ही दिन 11 सैंपलों की जांच की गई। सोमवार को लिए गए 83 सैंपलाें में से 39 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। प्रदेश में पॉजिटिव आए तब्लीगी जमातियों के भी सैंपल जांच को लिए गए हैं।
अभी तक कुल मामलों में सात तब्लीगी जमातियों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों की पहचान की जा रही है और 85 लोगों की पहचान की गई है। प्रदेश में 4458 लोगों को कोविड-19 के लिए निगरानी में रखा गया है। इनमें से 2013 लोगों ने जरुरी 28 दिनों की निगरानी को पूरा कर लिया है।
तीन दिनों से घर-घर काेविड-19 की पहचान को लेकर चलाए गए एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत 23 लाख से अधिक लोगों की मौखिक जांच की गई है। जिन लोगों को खांसी व बुखार के लक्षण हैं उन्हें उपचार भी उपलब्ध करवाया गया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: गर्म पानी के टब में गिरने से आठ साल की बच्ची की मौत,