मोबाइल एप, हिसार में भी लॉकडाउन का पालन करवाएगा !
हिसार,VON NEWS: चीन, साउथ कोरिया और सिंगापुर की तर्ज पर हिसार में भी लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए मोबाइल एप का प्रयोग किया जाएगा। इन तीन देशों में इस तरह की एप के जरिये लॉकडाउन को सफल बनाया गया था और यह देश कोरोना पर विजय पाने में सफल रहे।
इससे लोग लॉकडाउन के नियमों को नहीं तोड़ पाएंगे। कैप्टन बत्रा ब्रिगेड व इविलरैट कंपनी द्वारा बनाई मोबाइल एप का जिला प्रशासन द्वारा शहर में ट्रायल करवाया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो इसे हिसार के साथ अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। खास बात यह है कि यह एप कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन को फ्री में उपलब्ध करवाई जाएगी। इस एप के जरिये आम नागरिक को घर से निकलने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
मोबाइल एप पर रजिस्ट्रेशन करवाने पर बाहर जाने के लिए टोकन नंबर जारी होगा। वहीं जिन लोगों के पास एंड्रायॅड फोन नहीं हैं उनके लिए जिला प्रशासन हेल्प लाइन नंबर जारी करेगा। इस एप के जरिये मेडिकल, किरयाणा व अन्य दुकानों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। कंपनी ने कैप्टन बत्रा ब्रिगेड के साथ मिलकर इसे तैयार किया गया है। आइटी के 20 एक्सपर्ट और कैप्टन बत्रा ब्रिगेड के 200 लोग इस पर काम कर रहे हैं।
लॉकडाउन में लोग बेवजह घर से बाहर निकलते हैं। वहीं राशन, मेडिकल शॉप पर भीड़ लगती रहती है। जिससे शारीरिक दूरी मेंटेंन नहीं हो पा रही है। इस एप के जरिये भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा।
– यह आम जनता के लिए एक मूवमेंट पास का काम करेगी।
– लोगों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
– एक जगह पर लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सिस्टम में बदलाव का ताना-बाना बुनने में जुटे उद्योगपति: