सरकार की चेतावनी का असर- छिपे 150 तब्‍लीगी जमाती बाहर आए,

चंडीगढ़,VON NEWS:  हरियाणा सरकार की चेतावनी के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में छिपे 154 तब्लीगी जमाती और बाहर निकल आए हैं। निजामुद्दीन में तब्‍लीगी जमातियों के मरकज से हरियाणा पहुंचे तब्लीगी जमातियों की संख्या बढ़कर अब 1526 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में 1372 तब्लीगी जमातियों के होने का खुलासा हुआ था। हरियाणा सरकार को आशंका है कि अभी भी कुछ जमाती जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छिपे हुए हैं, जो सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए सरकार ने उन्हें खुद सामने आने के लिए आठ अप्रैल शाम पांच बजे तक का समय दिया है।

106 विदेशी जमातियों का चल रहा इलाज, 44 जमाती मिले चुके पाजीटिव

दावा किया जा रहा कि हरियाणा में यह तब्लीगी जमाती लाकडाउन की अवधि शुरू होने से पहले पहुंच गए थे, लेकिन सरकार ने एक मार्च के बाद यहां पहुंचे सभी तब्लीगी जमातियों के कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया था। सोमवार को गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तय हुआ कि प्रदेश को किसी भी खतरनाक स्थिति से बचाने के लिए सभी तब्लीगी जमातियों के टेस्ट कराए जाएंगे, भले ही राज्य में उसकी इंट्री किसी भी तारीख को हुई होगी।

हरियाणा सरकार ने बाकी छिपे हुए जमातियों को 8 अप्रैल शाम पांच बजे तक का समय दिया

हरियाणा सरकार के इस निर्णय के बाद अब कोरोना संक्रमित तब्लीगी जमातियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश सरकार पहले ही 107 विदेशी तब्लीगी जमातियों के टेस्ट करा चुकी है। 1 मार्च के बाद आने वाले जमातियों की संख्या 500 के आसपास है, लेकिन अब सरकार को इन सभी 1526 जमातियों के टेस्ट कराने होंगे, जिनकी संख्या में अगले दो दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: आज पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा चंद्रमा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button