गोरखपुर में बनी अनोखी सुरंग

गोरखपुर,VON NEWS: कोरोना से लड़ने के लिए गोरखपुर में बड़ी पहल हुई है। महेवा मंडी के प्रवेश द्वार पर डिसइन्फेक्शन टनल (संक्रमणरोधी सुरंग) बनाई गई है। मंडी में आने-जाने वालों को इसी सुरंग से गुजरना होगा। तीन-चार सेकेंड तक विशेष लिक्विड का फव्वारा छिड़का जाएगा। उत्तर प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है। चीन, तुर्की, रूस आदि देश इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। देश में तमिलनाडु और कश्मीर में भी यह सुरंग बनाई गई है।

सोडियम हाइपो क्लोराइट लिक्विड का हो रहा छिड़काव

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन शहर में सोडियम हाइपो क्लोराइट लिक्विड का छिड़काव करा रहा है। यह लिक्विड मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। बाजार में पहुंचे व्यापारियों को सैनिटाइज करने के लिए सुरंग में विशेष घोल से छिड़काव किया जाएगा। यह घोल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है।

तीन-चार सेकेंड में हो जाएंगे सैनिटाइज

महेवा मंडी में सचिव के कार्यालय के बाहर रखी गई सुरंग में चार फव्वारे लगाए गए हैं। फव्वारे में लिक्विड पहुंचाने के लिए पानी की टंकी लगाई गई है। फव्वारे से होकर तीन-चार सेकेंड में गुजरने से पूरा शरीर सैनिटाइज हो जाएगा।

काफी महत्वपूर्ण साबित होगा टनल

नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि चीन, तुर्की, वियतनाम आदि देशों में डिसइन्फेक्शन टनल के काफी अच्छे परिणाम मिले हैं। महेवा मंडी में आने वाले व्यापारियों और ठेला वालों की ज्यादा संख्या को देखते हुए यह टनल कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से पहले वहीं लगाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना फैलने से रोकने में यह टनल काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

हाथ में लगाना होगा सैनिटाइजर

सुरंग में प्रवेश करने से पहले हाथ में सैनिटाइजर लगाना होगा। हाथ सैनिटाइज करने के बाद सुरंग में भेजा जाएगा। अफसरों का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है।

शरीर पर डाला जाएगा एक फीसद सोडियम हाइपो क्लोराइट

महेवा मंडी में जाने वालों के ऊपर एक फीसद सोडियम हाइपो क्लोराइट का घोल फव्वारे के जरिए डाला जाएगा। मंडी सचिव के कार्यालय के बाहर बनाए गए डिसइंफेक्शन टनल (संक्रमणरोधी सुरंग) से व्यापारियों और खरीदारों को गुजरना होगा। लिक्विड की अनुशंसा कर शासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही सुरंग को खोल दिया जाएगा। महेवा मंडी में सचिव के कार्यालय के बाहर व्यवस्था पूरी कर ली गई थी लेकिन लिक्विड नहीं तय हो पाया था। इसके बाद कमिश्नर के निर्देश पर बनाई गई पांच डॉक्टरों की कमेटी ने लिक्विड का मानक तय किया।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस पॉजिटिव नेपाल का जमाती फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button