जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम द्वारा संपादित कार्यो की समीक्षा की जा रही !

नई टिहरी:VON NEWS:  जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम द्वारा सब-डिवीज़न अधिकारियों से वीसी के माध्यम से दैनिक रूप से संपादित कार्यो की समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने प्रभावित देशों से आये ट्रेवल हिस्ट्री वाले व्यक्तियों द्वारा होम कॉरेन्टीन का पालन किया जा रहा है या नहीं कि जांच हेतु औचक निरीक्षण के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने कोरोना के मैग्नीट्यूड/प्रसार को ध्यान में रखते हुए ट्रेवल हिस्ट्री वाले व्यक्तियों की ग्राम वार मैपिंग के भी निर्देश दिए है ताकि उनकी गतिविधियों को ट्रेस किया जा सके। मैपिंग हेतु स्वान केंद्रों, आरोग्य सेतु या गूगल मैप की मदत लिए जाने की भी सलाह दी। मैपिंग में मकान की लोकेशन,

परिवार के सदस्यों की संख्या, गांव की संख्या, संबंधित वियक्ति जनता में फोल्लोविंग, सड़क से संबंधित व्यक्ति के गांव की दूरी तक को मैप में दर्शाने के निर्देश दिए है। कहा कि सोसाइटी इन्फेक्शन जैसी किसी भी संभावना पर पूर्णत रोक लगाने के लिए मिशन मोड़ पर कार्य करने की आवश्यकता है। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित उपजिलाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने होम कॉरेन्टीन का उलंघन करने वालो पर एफआईआर करते हुए संस्थागत कॉरेन्टीन में रखने के निर्देश दिए है। इस कार्य मे ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने जनपद में तहसीलों के क्षेत्रान्तर्गत आधा दर्जन गांव के प्रधान से बात कर होम कॉरेन्टीन पर रखे व्यक्ति की गतिविधि/ स्थिति का जायजा भी लिया। इस कार्य मे ग्राम प्रहरी को सक्रिय न करने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी का तत्काल तहसीलवार एक नेटवर्क तैयार कर होम कॉरेन्टीन पर रखे व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए है। जनपद के आश्रम आदि में रह रहे फॉरेनर्स, सर्वेंन्ट, कुक, लांड्री में कार्य कर रहे सभी लोगो का डेटा तैयार करने के भी निर्देश दिए है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

डॉ आशीष चौहान के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button