टिहरी गढ़वाल की मेडिकल हेल्थ बुल्लेटिन !

टिहरी गढ़वाल VON NEWS: कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रभावित देशो से अबतक जनपद में 397 व्यक्तियों ने प्रवेश किया है जिसमें से 145 को होम कॉरेन्टीन पर रखा गया है। 252 ने 28 दिन का आॅबर्सवेशन पीरियड पूरा कर लिया है। देश के विभिन्न राज्यों से जनपद में आये अबतक कुल 11468 की स्क्रीनिंग की गई है।

जिसमें से 35 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टाईन पर रखा गया है। इसके अलावा 44 वियक्तियो को संस्थागत कॉरेन्टीन पर रख गया है जिसमे 26 को जीएमवीएन गेस्ट हाउस बौराड़ी तथा 18 को जीएमवीएन ऋषिलोक मुनिकीरेती में रखा गया है। 5 वियक्तियो को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में तथा 1 व्यक्ति को सी एच सी हिण्डोला खाल में इसोलेशन पर रख गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 06 सेम्पल जिला चिकित्सालय बौराडी से जाॅच हेतु लैब भेजे गये है। जिसमें से चार की जांच रिर्पोट आ चुकी है तथा संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

जनपद में आइसोलेशन/करेंटाइएन सेंटर हेतु 37 चिह्नित स्थानों पर 426 बैड भी तैयार किये गए है। जनपद के पाॅच राहत शिविरों में अबतक कुल 216 व्यक्तियों को रखा गया है। जिसमे 95 पूर्णानंद इंटर कालेज, 43 जीआईसी गूलर, 36 बद्री केदार समिति आश्रम, 30 जू०हा०स्कूल मुनिकीरेती तथा 12 व्यक्तियों को चाहत होटल कीर्तिनगर में ठहराया गया है। राहत शिविरों में वियक्तियो के भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य इत्यादि सुविधाएं सुचारू है। वही आज निराश्रितों, असहाय व्यक्तियों में 88 ड्राई राशन किट का वितरण, 910 वियक्तियो को कुक्ड फुड के पैकेट वितरित किये गये हैं।

जनपद में अबतक 5942 गैस सिलेण्डर की उपलब्धा है जिसमें 4586 घरेलू व 1356 व्यवसाहिक गैस सिलेण्डर शामिल है। वहीं 441.015 के०एल० डीजल तथा 262.506 के०एल० पेट्रोल उपलब्ध है। जिले में खाद्य सामग्री की भी पर्याप्त उपलब्धता है जिसमें 881.931मीट्रिक टन गेंहूॅ, 1370.001 मीट्रिक टन चावल, 43.086 मीट्रिक टन चीनी, 117.24 क्विंटल चना दाल तथा 111.77 क्विंटल मसूर दाल उपलब्ध है। स्वास्थ्य उपकरणों/सामग्री में 311 पीपीई किट, 1926 एन-95 मास्क, 30271 थ्री लेयर मास्क, 51 ऑक्सिजन सिलेंडर, 24727 सेनिटाइजर, 128 स्प्रे मशीन, 9468 ली०ब्लीचिंग पाउडर, 2805 ली० सोडियम हाइपो क्लोराइड तथा 17 डेडिकेटेड एम्बुलेंस उपलब्ध है। जनपद में सोशल डिस्टनसिंग का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

जमात से लौटे 04 व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण के संदिग्ध के दृष्टिगत रानीखेत में क्वारेनटाईन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button