कोरोना पॉजिटिव: सहसवान मस्जिद में मिला मुंबई का युवक !

VON NEWS: सहसवान कस्बे की मस्जिद और मदरसे में तलाशी के दौरान पाए गए गैर प्रांतों के 38 लोगों में से मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में यह पहला केस है। सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव को फिलहाल जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसे बरेली भेजने की तैयारी चल रही है। बाकी अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।

 एक अप्रैल की रात सहसवान कस्बे के मदरसे और मस्जिदों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान तहसील के नजदीक स्थित मस्जिद में मुंबई (महाराष्ट्र) के बटाला के छह पुरुष समेत अन्य मदरसे और मस्जिदों में 38 लोग मिले थे। इन्हें पन्नालाल इंटर कॉलेज और नगर पालिका में आइसोलेट किया गया था लेकिन मुंबई के छह लोगों को संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये लोग 14 फरवरी को सहसवान आए थे। तभी से ये लोग मस्जिद में रुके हुए थे। शुक्रवार शाम इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार शाम तक इनकी रिपोर्ट आने का बेसब्री से इंतजार चल रहा था। इधर, सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से आई जांच रिपोर्ट में मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वांरटीन करने के इंतजाम उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए गए थे लेकिन वहां पर्याप्त व्यवस्थाओं को न देखते हुए पॉजिटिव को बरेली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
कोरोना वायरस- भारत
सहसवान में तहसील के पास मस्जिद में रह रहे मुंबई के ये लोग 14 फरवरी को आए थे। हमें जैसे ही पता चला कि एक पॉजिटिव केस आया है वैसे ही हमने निदेशक चिकित्सा से बात की। जिस पर उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस को मंडलीय चिकित्सालय भेजा जाए। हम इसे बरेली शिफ्ट कर रहे हैं। सहसवान को सील करने की तैयारी कर रहे हैं। बाकी ये लोग किन किन लोगों से मिले। इसका पता लगाया जा रहा है।

 

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

कोरोना पॉजिटिव: सहसवान मस्जिद में मिला मुंबई का युवक

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button