चीन से कोरोना की सच्चाई सामने रखने को कहा भारतीय-अमेरिकी अटर्नी ने !

VON NEWS: कोविड-19 के संक्रमण से ठीक हो चुके प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी अटर्नी रवि बत्रा का कहना है कि चीन को इस संक्रामक वायरस की ‘संपूर्ण सच्चाई’ दुनिया के सामने रखनी चाहिए। ताकि वैज्ञानिक और डॉक्टर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज ढूंढ सकें।

जब तक वैक्सीन तैयार नहीं हो जाता तब तक घरों में रहें

उन्होंने कहा कि जब तक इस वैश्विक महामारी का वैक्सीन तैयार नहीं हो जाता, सभी लोगों को अपने घरों की चारदीवारी में ही रहना होगा। न्यूयार्क में बसे अटर्नी रवि बत्रा ने सोमवार को कहा कि इस बेहद संक्रामक कोरोना वायरस के चंगुल से मानवता सुरक्षित बाहर निकल आए।

सच्चाई सामने आने पर ही तैयार होगा वैक्सीन

वह चाहते हैं कि चीन अब इस महामारी से जुड़ी हर सच्चाई को दुनिया के सामने रखे। ताकि विभिन्न देशों के वैज्ञानिक और डॉक्टर इससे बचाव के लिए वैक्सीन तैयार कर सकें। बत्ता ने कहा कि केवल अमेरिकी हीरो डॉ. एंथनी फौसी ही इस विकराल बीमारी के इलाज के लिए बीमारी के संबंध में उपलब्ध सार्वजनिक सूचनाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते। बल्कि सभी देशों के वैज्ञानिकों और चिकित्सकों को इस दिशा में अपना योगदान देना है। जल्द से जल्द एक वैक्सीन तैयार करने की जरूरत है। जब तक वैक्सीन नहीं बन जाती, कोई भी बाहर काम पर या स्कूल नहीं जा सकता।

अर्थव्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई

अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पूरी तरह से खत्म हो गई है। अब यह वापस नहीं आने वाली है। पिछले हफ्ते ही बत्रा की ट्विटर पर चीन के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत झांग जुन से भी बहस हो गई थी। ध्यान रहे कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर में चीन के बंदरगाह शहर वुहान से ही इस महामारी की शुरुआत हुई थी जो चंद दिनों में पूरी दुनिया में फैल चुका है। लेकिन अब अमेरिका में न्यूयार्क कोरोना के संक्रमण का मुख्य केंद्र बन चुका है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

COVID-19 से गर्भवति महिलाओं को कितना है ख़तरा :सच जानें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button