करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में छठी मंजिल से गिरा कोरोना आशंकित मरीज

पानीपत,VON NEWS: करनाल में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां कल्‍पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज छठी मंजिल से गिर गया। इसके कारण मरीज की मौत हो गई। वहीं मरीज कोरोना आशंकित बताया जा रहा है। हादसे के बाद अस्‍पताल में भगदड़ सी मच गई। हादसे के बाद काफी लोग घटनास्‍थल पर जमा हो गए तो वहीं पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी अनुसार एक अप्रैल को ही पानीपत जिले के एक गांव के इस व्यक्ति को भर्ती किया गया था। फिलहाल वह आइसोलेशन में था। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। घटनाक्रम आज सुबह लगभग चार बजे की है, जब यह मरीज कॉलेज की छठी मंजिल से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि मरीज ने अस्पताल से भागने की कोशिश की तो इस दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई कि मरीज ने भागने की कोशिश की या वह अचानक गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। पूरे मामले से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

 

पुलिस जानकारी अनुसार कोरोना आशंकित मृतक की उम्र करीब 52 वर्ष थी। यह व्यक्ति लीवर में समस्या के कारण भर्ती किया गया था। पानीपत निवासी इस व्यक्ति के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ये हादसा है या कुछ और, क्‍योंकि रिपोर्ट आने से पहले ही इस तरह का हादसा सवाल खड़े कर रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: हरियाणा की हजार पंचायतों को Sanitation Budget का इंतजार 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button