सेंट्रल रेलवे में डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती:

नई दिल्ली,VON NEWS: सेंट्रल रेलवे ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न लोकेशंस पर बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर्स और आईसोलेशन वार्ड में सीएमपी डॉक्टर्स के 16 पदों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के 172 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन आज यानि 6 अप्रैल को ईमेल करना होगा।

सेंट्रल रेलवे द्वारा 01 अप्रैल 2020 को जारी नोटिस के अनुसार, निर्धारित योग्यता मानदंड रखने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू व्हाट्सऐप्प कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए किया जाएगा जिसका आयोजन 09 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होना है।

रेलवे द्वारा व्हाट्सऐप्प कॉन्फ्रेंस कॉल के लिए मोबाईल नंबर जारी किये गये हैं। सीएमपी डॉक्टर्स पदों के लिए मोबाईल नंबर 8828119500 निर्धारित है जबकि पैरा-मेडिकल पदों के लिए मोबाईल नंबर 8828119604 जारी किया गया है।

सेंट्रल रेलवे में सीएमपी डॉक्टर्स और पैरा-मेडिकल स्टाफ की संविदा के आधार पर भर्ती तीन माह के लिए की जानी है।

इन पदों के लिए हो रही है भर्ती

-सीएमपी डॉक्टर्स – 16 पद (स्पेशियलाइजेशन के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें)

-स्टाफ नर्स – 44 पद

-हेल्थ इंस्पेक्टर – 03 पद

-फार्मासिस्ट– 05 पद

-हॉस्पिटल अटेंडेंट – 52 पद

-हाउसकीपिंग असिस्टेंट – 68 पद

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाज़ा हुईं कोरोना वायरस की शिकार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button