अमेरिका में रोजी रोटी का संकट, अप्रैल में विनाशकारी होंगे हालात

वाशिंगटन, कोरोना वायरस के चलते अमेरिकी अर्थव्यस्था जहां बदहाल हुई है, वहीं इसका असर रोजगार पर भी पड़ा है। कंपनियों द्वारा छंटनी किए जाने से बेरोजगारी में काफी इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों मुताबिक, आने वाले दिनों में स्थिति नाटकीय रूप से खराब हो सकती है। श्रम विभाग ने बताया कि अमेरिकी रोजगार में मार्च में 7,01,000 तक की गिरावट आई और बेरोजगारी दर 4.4 फीसद तक बढ़ गई। फिर भी विभाग ने स्वीकार किया कि उसके आंकड़े अभी तक नुकसान की पूरी सीमा को पकड़ नहीं सके हैं। वहीं अर्थशास्त्रि‍यों को डर है कि अप्रैल में आंकड़े विनाशकारी होंगे…

भूतहा लगने लगे शह

अमेरिका में जहां मृतकों की संख्या छह हजार को पार कर चुकी है, शहर भूतहा लगने लगे हैं। अधिकारी अर्थव्यवस्था और व्यक्तियों की बर्बादी को कम करने का तरीका खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रांट थॉर्नटन की डायन स्वांक ने कहा कि मार्च में रोजगार में गिरावट मंदी की शुरुआत के लिहाज से अभूतपूर्व थी और अप्रैल में स्थिति 20 गुना से भी ज्यादा खराब हो जाएगी। उन्होंने एक विश्लेषण में कहा कि हम इस संकट के पहले दो महीनों में बड़ी आर्थिक मंदी के दौरान कई नौकरियां अधिक आसानी से खो देंगे।

विनाशकारी होंगे अप्रैल में आंकड़े

मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि मार्च 2009 में वैश्विक वित्तीय संकट के अलावा 45 से अधिक वर्षों में बेरोजगारी दर पिछले महीने सबसे ज्यादा रही। हालांकि, श्रम विभाग ने कहा है कि वह मार्च में जॉब मार्केट पर महामारी के प्रभावों का ठीक से आकलन नहीं कर सका है। उन लोगों को गिनने में त्रुटि हो सकती है, जो पिछले महीने बेरोजगार हुए। विभाग के अनुसार जितने लोगों के बेरोजगार होने की बात कही जा रही है, वास्तविक आंकड़ा उससे अधिक हो सकता है। अर्थशास्त्रि‍यों को आशंका है कि अप्रैल में आंकड़े विनाशकारी होंगे। बेरोजगारी की दर दोहरे अंकों में होगी और दो करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है।

ट्रंप ने माना- युद्ध जैसे हालात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी माना है कि उनके देश में युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। इस स्थिति से मुकाबले के लिए अमेरिकी सेना की भूमिका बढ़ाई जा रही है। उन्होंने अमेरिकियों को मास्क पहनने की सलाह दी, लेकिन खुद इसे पहनने से परहेज किया। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में ही 33 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने से पीडि़तों का आंकड़ा पौने तीन लाख के पार पहुंच गया है। जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 1,500 से अधिक पीडि़तों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या करीब साढ़े सात हजार हो गई है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने दिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button