काबुल गुरुद्वारे हमले का मास्टरमाइंड असलम फारूकी गिरफ्तार

काबुल,VON NEWS: अफगान सुरक्षा बलों के एक विशेष अभियान में इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) के एक आतंकवादी मावलवी अब्दुल्ला उर्फ असलम फारूकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आंतकी मावलवी पर 25 मार्च को काबुल गुरुद्वारे पर हुए हमले पर योजना बनाने का आरोप है।

पाकिस्तानी का यह मावलवी अब्दुल्ला जो कि पहले लश्कर-ए-तैयबा (LeT) समूह और फिर तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी समूह से भी जुड़े हुआ था और अप्रैल 2019 में ISKP प्रमुख के रूप में मावलावी जिया-उल-हक उर्फ अबू उमर खुरासानी की जगह ली थी।

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मौजूद गुरुद्वारे में घुसकर 25 मार्च को भारी हथियारों से लैस एक आत्मघाती हमलावर ने गोलीबारी की थी। इस हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई वहीं आठ लोग घयाल हुए थे। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। अफगान विशेष बलों ने हमलावार को मार गिराया था।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: लॉकडाउन में ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी कर रही देहरादून पुलिस!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button