स्टारशिप के प्रोटोटाइप का तीसरा परीक्षण भी असफल,
सैन फ्रांसिस्को, VON NEWS: स्पेस-एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क के अगली पीढ़ी के अंतरिक्ष यान ‘स्टारशिप’ (एसएन3) के प्रोटोटाइप का तीसरा परीक्षण भी असफल रहा है। टेक्सास के बोका चीका स्थित कंपनी के परीक्षण स्थल पर प्रेशर टेस्ट के दौरान यह फट गया। परीक्षण असफल होने के थोड़ी देर बाद मस्क ने ट्वीट करके कहा कि इस संबंध में उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा, लेकिन प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कांफिगरेशन की गलती के चलते ऐसा हुआ है।
घटना से जुड़े एक वीडियो में प्रोटोटाइप का ऊपरी हिस्सा फटता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़ी एक विस्फोट इसलिए हुआ, क्योंकि लिक्विड नाइट्रोजन को रॉकेट के प्रणोदक टैंक में डाला गया था। यह स्टारशिप प्रोटोटाइप का तीसरा असफल परीक्षण है। पिछले साल 20 नवंबर को क्रायोजेनिक प्रेशर टेस्ट के दौरान एम1 प्रोटोटाइप का ऊपरी हिस्सा फट गया था। वहीं इसी साल 28 फरवरी को क्रायोजेनिक प्रेशर टेस्ट के दौरान एन2 प्रोटोटाइप की सतह में विस्फोट हो गया था।
मस्क ने संकेत दिया है कि स्टारशिप सही तरीके से काम करे, इसके लिए इसके प्रोटोटाइप में सुधार का काम जारी रहेगा। बता दें कि स्पेस-एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क का दावा है कि इस अंतरिक्षयान से चांद, मंगल या अपने सौर मंडल के किसी भी ग्रह पर आप अंतरिक्षयात्री और कार्गो (सामान) को एक साथ भेज सकते हैं। यह यान वापस भी लौट आएगा, लेकिन इसकी लैंडिंग सीधी होगी।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: एम्स के डॉक्टर की कोरोना संक्रमित पत्नी ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म!