मोदी से बोले अजय ठाकुर- गांवों में जागरूकता की कमी

शिमला VON NEWS: कोरोना वायरस पर जागरूकता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के स्टार कबड्डी खिलाड़ी और डीएसपी अजय ठाकुर से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। अजय ठाकुर ने इस दौरान बताया कि हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में अभी भी जागरूकता का अभाव है।

उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि पुलिस अपना काम गंभीरता से कर रही है। लोग भी इस महामारी के खतरे को समझें। प्रवासी लोगों में किसी ने यह अफवाह उड़ा रखी है कि यदि उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया तो छह माह के लिए जेल में रख देंगे। इससे इस वर्ग में खौफ है।

उन्होंने एक वाक्या का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बिलासपुर में बिहार के दो मजदूर पुलिस को देखकर भागने लगे। जब उन्हें पकड़ा गया तो दोनों ने बताया कि यहां यह कहा जा रहा है कि पुलिस छह माह के लिए अंदर कर देगी। अजय ने कहा कि हिमाचल में अभी भी कई स्थानों पर इंटरनेट जैसी सुविधा की कमी है। इससे लोग सोशल मीडिया से नहीं जुड़ पा रहे हैं। यही कारण है कि लोगों में जागरूकता की कमी है।

अजय बोले, सामाजिक दूरी का पालन करें, सुरक्षित रहेंगे

अजय ने लोगों को संदेश दिया कि सरकार के आदेशों का पालन करें और सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखें। ऐसा करने से आप खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे।  वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान 40 खिलाड़ियों से चर्चा की जानी थी। मोदी ने सिर्फ दस खिलाड़ियों से बात की। इनमें अजय ठाकुर भी शामिल रहे।

 

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 15 अप्रैल तक कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा भारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button