कोरोना से मौत के मामले में पहले नंबर पर है इटली तो दूसरे पर स्पेन,
नई दिल्ली,VON NEWS: पूरी दुनिया में अब कोरोना वायरस के मामले 11 लाख के करीब पहुंच गए हैं। अब तक 59159 मरीजों की मौत इसकी वजह से हो चुकी है। इसके अलावा करीब 228923 मरीज पूरी दुनिया में ठीक भी हुए हैं। वर्ल्डओमीटर के आंकड़ों की मानें तो पूरी दुनिया में इसके करीब 5 फीसद मामले गंभीर हैं। आपको बता दें कि दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में इसका पहला सामने आने के बाद से अब तक पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ चुकी है।
कोरोना वायरस से मौतों की बात करें तो इसमें सबसे आगे इटली है। यहां पर अब तक 14681 मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी हैं। वहीं यहां पर अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 119827 लोग पीडि़त हैं। यहां पर 19758 से अधिक मरीज अब तक सही भी हो चुके हैं, वहीं 4 हजार से अधिक मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तीसरे नंबर पर स्पेन है।
यहां इसके 119199 मरीज हैं जिसमें से 6416 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। यहां पर अब तक 30513 मरीज भी ठीक भी हुए थे। इसके अलावा अब तक 11198 मरीजों की मौत भी इस वायरस की चपेट में आने के बाद हो चुकी है। चौथे नंबर पर जर्मनी में इसके 91159 मरीज हैं। यहां पर अब तक 1275 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 24575 मरीज ठीक भी हुए हैं। यहां पर लगभग 4 हजार मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चीन ने इस पर अब काफी हद तक काबू पा लिया है। वहां पर लगातार नए मामलों की संख्या घटरही है। यहां पर बीते 24 घंटों में इनकी संख्या महज 19 रह गई है। वहीं दूसरे देशों में लगातार इसके मरीज बढ़ रहे हैं। वर्तमान में अमेरिका में इसके सबसे अधिक मरीज हैं। यहां वर्तमान में इसके 277161 मरीज हैं। गौरतलब है कि अमेरिका कोरोना वायरस के मरीजों की ही संख्या में आगे नहीं निकल रहा है बल्कि मौतों के मामले में भी वो दूसरे देशों से कहीं आगे है। यहां पर अब तक 7392 मौत इस जानलेवा वायरस की वजह से हो चुकी हैं। इस मामले में अमेरिका तीसरे नंबर पर है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: मोदी से बोले अजय ठाकुर- गांवों में जागरूकता की कमी