15 अप्रैल तक कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा भारत

VON NEWS: नीति आयोग के सदस्य और कोरोना से लड़ने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष डा. विनोद कुमार पॉल ने भरोसा दिलाया है कि 15 अप्रैल तक कोरोना से लड़ने में देश का नक्शा बदल जाएगा।

डा. पॉल ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार हर स्तर का प्रयास कर रही है। अगले एक से दो सप्ताह के भीतर हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए संसाधनों की कमी नहीं पड़ेगी।

विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरणों, वेंटिलेटर, बेड, मास्क समेत अन्य जरूरी सामानों के लिए देश की रेमंड समेत तमाम कंपनियों को लगाया गया है। केंद्र सरकार पूरी तरह सजग है और 4.25-4.50 लाख आइसोलेशन वार्ड वाले बेड की व्यवस्था की जा रही है।
यह सब अगले 10 दिन में हो जाने की उम्मीद है। 15 अप्रैल को लॉकडाऊन समाप्त होने तक भारत कोरोना से जंग के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अभी हमारे पास अपनी सामान्य चिकित्सीय जरूरत के हिसाब से या उसके कुछ कम-ज्यादा संसाधन थे।

यह महामारी अचानक आई है, इसलिए एकाएक बड़े पैमाने पर संसाधन की जरूरत पड़ रही है। नए सिरे से नार्म्स आदि बनाने की जरूत पड़ रही है। डा. पॉल ने कहा कि आवश्यकता को देखते नार्म्स बन चुके हैं। घरेलू स्तर पर आपूर्ति के लिए प्रयास भी तेज हो चुका है। जल्द ही जमीन पर इसका असर दिखने लगेगा।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 24 घंटे के अंदर कोरोना के 601 नए मामले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button