करदाताओं को राहत, टैक्स में छूट से जुड़े इन फॉर्म्स
नई दिल्ली,VON NEWS: आयकर विभाग ने व्यक्तिगत करदाताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। बैंक ने व्यक्तिगत करदाताओं को ब्याज के जरिए होने वाली आय पर टीडीएस से छूट के लिए Form 15G और 15H भरने के लिए समयसीमा को बढ़ाकर 30 जून, 2020 करने का निर्णय किया है।
ऐसे व्यक्तिगत करदाता फॉर्म 15G और 15H भरते हैं, जिनकी आय करयोग्य सीमा से कम होती है। इस फॉर्म के जरिए करदाता ब्याज से होने वाली आमदनी पर टीडीएस कटौती से छूट चाहते हैं। कोरोनावायरस की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय किया है। आम तौर पर टैक्सपेयर्स अप्रैल में ये फॉर्म बैंक और वित्तीय संस्थाओं को जमा करा देते हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने एक आदेश में कहा है कि पिछले वित्त वर्ष में जमा किए गए फॉर्म 15G और 15H इस साल 30 जून तक वैध रहेंगे। विभाग ने कहा है कि Covid-19 महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था के लगभग सभी सेक्टर्स में सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ है। इस वजह से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं पर भी खासा असर पड़ा है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: पानीपत के लिए राहत भरी खबर, नर्स ठीक होकर लौटी