जिले में अब तक 185 जमाती किए गए क्वारंटाइन

देहरादून,VON NEWS:  दिल्ली व अन्य शहरों से उत्तराखंड में प्रवेश कर चुके जमाती अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बन गए हैं। दो दिन के भीतर नौ जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन्हें गली-गली तलाश रही हैं। शुक्रवार को जिले में 64 और जमातियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जबकि दो और जमाती सुद्धोवाला क्षेत्र में संस्थागत क्वारंटाइन में रखे गए हैं। अब तक जिले में कुल 185 जमातियों को क्वारंटाइन किया जा चुका है।

रुद्रपुर में 13 जमातियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए जमातियों में से तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। यदि इन जमातियों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती तो इससे प्रदेश को बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन्हें पकड़ लिया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से लौटे जमातियों से अपील की है कि वह खुद ही सामने आ जाएं।

जमातियों ने हर जिले में प्रशासन की नींद उड़ाई हुई है। आलम यह है कि पूरे सिस्टम का फोकस अभी इन जमातियों को तलाशने में है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कई-कई टीमें जिलेभर में अलग-अलग जगहों पर इनकी तलाश में जुटी हैं। बकायदा ब्लॉकवार घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। ताकि पता चल सके कि कहीं कोई जमाती तो नहीं है।

नमाज को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने पहले ही घरों पर नमाज पढ़ने के लिए कहा था। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान हर थाना इंचार्ज को मस्जिदों में भीड़ न होने की हिदायत जारी की गई थी।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

तब्लीगी जमातियों ने बढ़ाई उत्तराखंड की चिंता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button