तब्लीगी जमातियों ने बढ़ाई उत्तराखंड की चिंता
देहरादून, VON NEWS: प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति भयावह होती जा रही है। जिस तरह से देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के मामले सामने आ रहे थे, उत्तराखंड अभी तक सेफ जोन में दिखाई दे रहा था। यहां सामने आए सात मामलों में दो मरीज ठीक भी हो चुके थे। जबकि अन्य की भी सेहत सुधर रही है। ऐसे में लग रहा था कि हम जल्द इस आपात स्थिति से बाहर निकल आएंगे। पर यकायक मरीजों की बढ़ती संख्या ने न केवल सरकार बल्कि लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। आम जन को इस बात की भी चिंता सता रही है कि कहीं हम कोरोना के अगले चरण की तरफ तो नहीं बढ़ रहे।
दो दिन पहले तक प्रदेश में इस बात को लेकर राहत महसूस की जा रही थी कि अन्य राज्यों की अपेक्षा यहां पर स्थिति नियंत्रण में हैं। लेकिन एकाएक स्थिति उलट हो गई है। राज्य में पंद्रह मार्च को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। तकरीबन एक पखवाड़े के भीतर प्रदेशभर में कोरोना के सात मामले सामने आए। पर चौबीस घंटे के भीतर यह संख्या 16 पहुंच गई है।
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच जमाती सहित सात और भर्ती
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में सहसपुर क्षेत्र से चार और कारगी क्षेत्र से एक जमाती भर्ती किया गया है। इसके अलावा इनके संपर्क में आई एक बुजुर्ग महिला व एक बच्ची भी अस्पताल में भर्ती हुई है। इससे पहले गुरुवार रात को यहां दस जमाती भर्ती कराए गए थे। ये सभी कोरोना संदिग्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उन लोगों को खोज रही है जिनकी हिस्ट्री जमात से जुड़ी है। इनमें कई लोग होम एवं संस्थागत क्वारंटाइन में रखे गए हैं। इसके अलावा कोई लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान के निर्देशन में शुRवार को सहसपुर और कारगी क्षेत्र से सात लोगों को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच जमाती व अन्य इनके संपर्क में आए लोग हैं। डिप्टी एमएस एवं स्टेट कोर्डिनेटर कोरोना डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि जमाती व उनके संपर्क में आए कुल 17 लोग अभी भर्ती है। उनके सैंपल लिए गए हैं। जो जांच को भेजे गए हैं। सभी की हालत सामान्य है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: