फसल कटाई और बुआई के लिए लॉकडाउन से मिली छूट
देहरादून VON NEWS: कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं नियंत्रण के मद्देनजर देश में घोषित लॉकडाउन से कृषि कार्यों पर कोई असर न पड़े, इसे लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए है।
केंद्रीय गृह सचिव की ओर से इस बारे में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। इसमें फसल कटाई व बुआई को छूट देने के साथ ही कृषि निवेशों की उपलब्धता और परिवहन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों और श्रमिकों को छूट के निर्देश दिए गए हैं। अलबत्ता, इसमें शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चत करने को कहा गया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसान का हित सर्वोपरि है। इसी के दृष्टिगत ये निर्देश जारी हुए हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड पहले ही इस संबंध में कदम उठा चुका है। इसके तहत राज्य सरकार ने प्रदेश में फसल कटाई, बुआई को छूट देने के साथ ही खाद-बीज व उर्वरक बिक्र केंद्र खुले रखे हैं। कृषि निवेशों के परिवहन, कृषि कार्यों में श्रमिकों की उपलब्धता, उपज की ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के साथ ही विभागीय कार्मिकों को लॉकडाउन में छूट दी है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: