पश्चिमी देशों के आरोपों पर तिलमिलाया चीन

VON NEWS: दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले अब 10 लाख को भी पार कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक मामले अमेरिका से सामने आए हैं जो अब चीन को इस मामले में काफी पीछे छोड़ चुका है। अमेरिका में अकेले 245066 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। यहां पर इसकी वजह से 6 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। आपको ये भी बता दें कि पूरी दुनिया में इसकी वजह से अब 53190 मौत हो चुकी हैं और 2 लाख से अधिक लोग सही भी हुए हैं। वहीं चीन में अब इसके 81589 मामले हैं। यहां पर 3318 लोगों की मौत अब तक इस वायरस की चपेट में आने के बाद हो चुकी है। कहने का अर्थ ये है कि वर्तमान में अमेरिका कोरोना वायरस के मरीज ओर मौतों के मामले में चीन से कहीं आगे है।

दुनिया की दो बड़ी शक्तियों के बीच इसको लेकर ही अब जंग शुरू हो गई है। ये जंग पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा इस वायरस को चीनी वायरस कहने पर शुरू हुई थी। वहीं अब चीन द्वारा मौत के आंकड़ों को कम करके बताने वाले बयान पर ये जंग शुरू हुई है। इस जंग में सिर्फ अमेरिका ही नहीं है बल्कि पश्चिम के कई देश उसका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब चीन ने भी इन आरोपों का जवाब देने के लिए अपना पूरा दम लगा दिया है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

टूटी चप्पल और चश्मे को चिपकाती नज़र आईं ट्विंकल खन्ना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button