टूटी चप्पल और चश्मे को चिपकाती नज़र आईं ट्विंकल खन्ना

नई दिल्ली, VON NEWS: कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से लोगों का घूमना, शॉपिंग आदि सब बंद है और बहुत से लोगों के कई काम अटके हुए हैं, जिन्हें पूरा किया जाना था। लॉकडाउन की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना भी कर पड़ रहा है और इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चश्मा और टूटी हुई चप्पल ठीक करती नजर आ रही हैं। इससे साफ हो गया है कि लॉकडाउन में स्टार्स को भी मिडिल क्लास जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जी हां, आपको सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन यह बात सच है कि लॉकडाउन की वजह से ट्विंकल खन्ना को अपने चश्मे और चप्पल को चिपकाकर पहनना पड़ रहा है। ट्विंकल खन्ना की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि ट्विवंकल खन्ना चश्मे और चप्पल को चिपका रहे हैं, जबकि इसमें एक्ट्रेस की आवाज आ रही है। अपने टूटे हुए समाना दिखाकर एक्ट्रेस कह रही हैं कि उन्हें भी मिडिल-क्लास वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि चश्मे और चप्पल को चिपकाना पड़ रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

राजस्थान में 12 नए मामलों की पुष्टि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button