घर जाकर पूछेगी शिक्षकों की टीम – किसी में कोरोना के लक्षण तो नहीं
VON NEWS: कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के दस शिक्षकों को कार्य पर लगाया गया है। इन सब का प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष में दिया गया। वे अब शनिवार से निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे का कार्य प्रारंभ करेंगे।
जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए दस टीम का गठन किया है। इसमें एक शिक्षक, एक स्वास्थ्य सहिया तथा एक स्वास्थ्य तकनीशियन को शामिल किया है। इस अभियान में एक बहरागोडा, एक मुसाबनी के शिक्षक को छोड़ बाकी सारे शिक्षक पोटका और जमशेदपुर के है। जिला प्रशासन की योजना पंचायत वार टीम के गठन की है। इस कारण शिक्षा विभाग ने सारे शिक्षकों और पारा शिक्षकों की सूची को पंचायत वार 72 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को दिया है।
शिक्षकों की सूची मिलते ही इस पर कार्य प्रारंभ हो जायेगा। सर्वे के कार्य में शिक्षक संघ भी सहयोग कर रहा है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण ङ्क्षसह ने कहा कि शिक्षक सरकारी सेवक है। सरकार को जब आवश्यकता होगी इस राष्ट्रीय आपदा में उन्हें लगाया जा सकता है। हमें प्रशासन का निर्देश का पालन करना चाहिए।
मुख्यालय छोडऩे वाले शिक्षक परेशान
जिला प्रशासन के आदेश के बाद मुख्यालय छोडऩे वाले शिक्षक सबसे ज्यादा परेशान है। वे विभिन्न संघों के नेताओं को कार्य करने या न करने को लेकर पूछ रहे हैं। दरअसल कई शिक्षक स्कूल बंद होने के कारण अपने-अपने गृह जिला चले गए है। कोई गोड्डा, जामताड़ा तो कोई चाईबासा चला गया है। जबकि किसी भी शिक्षक को मुख्यालय छोडऩे का आदेश नहीं था।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
कोरोना की काट के लिए भारत में नाक के जरिए लिया जाने वाला टीका बना रही यह कंपनी