COVID-19: PMCARES फंड में योगदान को आगे आए सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्‍ली,VON NEWS: कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए पीएम केयर्स फंड में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट व ऊर्जा मंत्रालय की ओर से योगदान दिया गया है। नए कोरोना वायरस महामारी से जारी जंग के बीच सरकार की ओर से लॉकडाउन समेत कई कदम उठाए गए हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम केयर्स फंड’ की शुरुआत की है।

शीर्ष कोर्ट के अधिकारियों की ओर से 1,00,61,989 रुपये से अधिक का योगदान दिया गया वहीं ऊर्जा मंत्रालय के सेंट्रल पब्‍लिक सेंटर एंटरप्राइजेज 925 करोड़ रुपये के सहयोग का ऐलान किया है। बता दें कि इस फंड में सबसे पहले प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन ने योगदान दिया।

चीन के वुहान से शुरू हो कोविड-19 का मामला दुनिया भर के 205 देशों में फैल चुका है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार, संक्रमित मामलों का आंकड़ा 932,166 हो गया है वहीं इसके कारण मरने वालों की संख्‍या 46,764 हो गई है जो कि चिंताजनक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष PMCARES फंड के नाम से बनाया और इसके लिए बैंक डिटेल भी बताए।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: CNG और PNG की कीमतों में हुई अच्‍छी खासी कटौती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button