पश्चिमी देशों के आरोपों पर तिलमिलाया चीन, कहा-

वाशिंगटन/बीजिंग,VON NEWS: दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले अब 10 लाख को भी पार कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक मामले अमेरिका से सामने आए हैं जो अब चीन को इस मामले में काफी पीछे छोड़ चुका है। अमेरिका में अकेले 245066 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। यहां पर इसकी वजह से 6 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।

आपको ये भी बता दें कि पूरी दुनिया में इसकी वजह से अब 53190 मौत हो चुकी हैं और 2 लाख से अधिक लोग सही भी हुए हैं। वहीं चीन में अब इसके 81589 मामले हैं। यहां पर 3318 लोगों की मौत अब तक इस वायरस की चपेट में आने के बाद हो चुकी है। कहने का अर्थ ये है कि वर्तमान में अमेरिका कोरोना वायरस के मरीज ओर मौतों के मामले में चीन से कहीं आगे है।

दुनिया की दो बड़ी शक्तियों के बीच इसको लेकर ही अब जंग शुरू हो गई है। ये जंग पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा इस वायरस को चीनी वायरस कहने पर शुरू हुई थी। वहीं अब चीन द्वारा मौत के आंकड़ों को कम करके बताने वाले बयान पर ये जंग शुरू हुई है। इस जंग में सिर्फ अमेरिका ही नहीं है बल्कि पश्चिम के कई देश उसका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब चीन ने भी इन आरोपों का जवाब देने के लिए अपना पूरा दम लगा दिया है।

चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को बेबुनियाद बयानबाजी ना करने और कोरोना से लड़ने की सही नीति बनाने को कहा गया है। चीन की तरफ से कहा गया है कि उनकी गलतियों की वजह से ये संक्रमण न सिर्फ अमेरिका बल्कि यूरोप में कहीं अधिक कहर ढहा रहा है। इसलिए चीन के खिलाफ झूठी अफवाहें न उड़ाएं और अपने यहां पर मरीजों की संख्‍या कम करने पर सारा ध्‍यान केंद्रित करें।

ट्रंप के बयान पर चीन ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और अमेरिका को बाज आने को कहा है। कि न सिर्फ अमेरिका बल्कि सभी पश्चिम देश कोरोना वायरस से जंग में हार चुके हैं और कुछ नहीं कर पा रहे हैं, जबकि चीन ने अपने यहां पर हालात काबू में कर लिया हैं। यही वजह है कि ये देश चीन के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगे हैं। इसमें फ्रांस के एक अखबार में छपी खबर पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस खबर पर चीन पर आरोप लगाया गया है कि उसने ये वायरस पश्चिमी देशों में फैलाया है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 14 दिन में 1 करोड़ अमेरिकी हुए बेरोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button