सीवान में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

सीवान.VON NEWS:  सीवान के जिन चार लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनकी दोबारा जांच करने पर रिपोर्ट निगेटिव आई है। आईजीआईएमएस की तरफ से जारी चारों की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। चारों मरीजों के सैंपल की एक बार फिर जांच की जाएगी। इस बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चारों को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

31 मार्च को सभी को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चारों मरीज पटना के एनएमसीएच में भर्ती हैं। चारों की ट्रैवल हिस्ट्री है। दो मरीज सीवान के बड़हरिया का रहने वाला है। इसमें से एक मसकट और दूसरा शारजाह से लौटा है। एक दरौली का रहने वाला है जो आबूधाबी से लौटा है और एक हसनपुरा का रहने वाला है जो बहरेन से वापस आया है।

बिहार में अब तक कोरोना के 30 केस, इसमें तीन ठीक भी हुए
बिहार में कोरोनावायरस से पीड़ित अब तक तीस मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा केस मुंगेर का है जहां 7 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पटना में 5, सीवान में 5, गया में चार, गोपालगंज के तीन, नालंदा के तीन, सारण-लखीसराय-बेगूसराय के एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: डेढ़ अरब की आबादी वाले चीन ने 82 हजार मामले और 3300 मौतें बताईं, ये सही नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button