दूरदर्शन पर चाणक्य समेत लौटेंगे ये कल्ट टीवी शो,

नई दिल्ली,VON NEWS: पूरे देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन के पुराने दिन लौट रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे कई शोज़ दूरदर्शन पर फिर टेलीकास्ट करने का फ़ैसला किया है, जो आज कल्ट माने जाते हैं। इन शोज़ की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और ज़बर्दस्त नॉस्टैलजिक वैल्यू भी।

भारत सरकार के सूचना विभाग की ओर से ट्वीट करके बताया गया है कि अप्रैल से शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, चाणक्य, उपनिषद गंगा और कृष्णा काली धारावाहिक दूरदर्शन पर पुन: प्रसारित किया जाएंगे। इसके साथ ही सभी केबल ऑपरेटरों को एडवायज़री जारी की गयी है कि दूरदर्शन, लोक सभा टीवी और राज्य सभा टीवी चैनलों को अनिवार्य रूप से दिखाएं। कोई शिकायत मिलने पर केबल ऑपरेटरों के ख़िलाफ़ केबल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा सकती

इससे पहले दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर रामायण और डीडी भारती पर महाभारत का टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। शाह रुख़ ख़ान का शो सर्कस और जासूसी सीरियल ब्योमकेश बख्शी भी फिर से दिखाये जा रहे हैं। यह सभी शोज़ अस्सी और नब्बे के दौर के हैं। इन शोज़ को देखने वाली पीढ़ी अब मिडिल एज में है। ऐसे में बचपन और किशोरावस्था के शोज़ उन्हें यादों के दरिया में डुबो देते हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:   ये 5 नए टैक्स नियम एक अप्रैल से प्रभाव में

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button