तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लेने वाले विदेशियों ने किया वीजा नियमों का उल्लंघन

नई दिल्ली,VON NEWS: कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी लॉकडाउन के आदेश हैं। वहीं, दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित हुए तबलीगी जमात में हजारों लोगों के जुटने की खबर ने सबके कान खड़े कर दिए हैं। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान सहित 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने 1 से 15 मार्च तक तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लिया था। अब जहां बाहर से आए लोगों को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से सख्त एक्शन लिए जाने की खबर है।

सरकार के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने तब्लीग-ए-जमात कार्यक्रम में शामिल हुए विदेशियों को वीजा नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। बताया गया कि भारत सरकार द्वारा जारी भारतीय वीजा के नीति निर्देशों के अनुसार, धार्मिक विचारधाराओं का प्रचार करना, धार्मिक स्थानों में भाषण देना, धार्मिक विचारधाराओं से संबंधित ऑडियो-विज़ुअल डिस्प्ले / पर्चे का वितरण करने की अनुमति नहीं है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय भाग लेने वाले सभी विदेशियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकता है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

नोएडा से लौटकर आए संक्रमित युवक के परिवार में पांच को हुआ कोरोना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button