आज से घर बैठे होंगे रामलला के दर्शन

DEHRADUN VON NEWS: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के भक्तों को अब घर बैठे रामलला के दर्शन करने की सौगात दी है। अस्थायी राम मंदिर में विराजमान होने के बाद से कोरोना के चलते राम भक्त अपने आराध्य राम लला के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अब ट्रस्ट सोशल मीडिया के जरिए हर वक्त की आरती और पूजन का लाइव दर्शन कराएगा।

मंदिर निर्माण को हरी झंडी https://voiceofnationnews.comदेने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस बार देश भर में रामभक्त अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्मोत्सव में शामिल होने की बाट जोह रहे थे, लेकिन लॉकडाउन ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस बार बहुत से राम भक्त रामलला के जन्मोत्सव में शामिल नहीं हो सके।

अयोध्या में रामलला के दर्शन भी बंद है। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों को रामलला के दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम करने का फैसला किया। इस फैसले के बाद आज से रामभक्त घर बैठे ही मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज से  ट्फेसबुक,विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म  पर रामलला के श्रृंगार दर्शन का प्रसारण करने का फैसला किया है। हर दिन सुबह-सुबह रामलला की शृंगार का फोटो व वीडियो अपलोड किया जाएगा। ये प्रसारण राम नवमी और उसके बाद तक भी चलेगा।

रामलला को 25 मार्च चैत्र नवरात्री के पहले दिन नए अस्थाई भवन में स्थापित किया गया है। 2 अप्रैल को राम नवमी है और श्रीराम का जन्मोत्सव है। आमतौर पर इस दिन अयोध्या में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस बार भीड़ नहीं होगी।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button