बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex में 629 अंकों का उछाल

नई दिल्‍ली,VON NEWS: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्‍स में 2.21 फीसद यानी 629.37 अंकों का उछाल देखा गया और यह 29,069.69 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्‍स में शामिल 30 शेयरों में से 29 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सिर्फ इंडसइंड बैंक के शेयरों में 10 फीसद की गिरावट देखी गई।

एनएसई का निफ्टी भी 2.41 फीसद की तेजी के साथ 8,480.95 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 49 में बढ़त देखी गई वहीं सिर्फ एक शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

SGX Nifty 143.50 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इससे संकेत मिला था कि आज भारतीय शेयर बाजार उछाल के साथ खुलेंगे। सोमवार को अमेरिकी शेया बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 2.23 फीसद की बढ़त के साथ 22,118.98 के स्‍तर पर बंद हुआ था। एस एंड पी 500 भी 2.60 फीसद के उछाल के साथ बंद हुआ था।

निफ्टी में शामिल जिन शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई उनमें जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्‍टील और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं इंडसइंड बैंक के शेयरों में एनएसई पर 7.92 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।

प्री-ओपन कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्‍स दोनों में 3 फीसद की तेजी देखी गई। निफ्टी 8,529.35 के स्‍तर पर था।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुख्यमंत्री के साथ बैठक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button