पीएम मोदी का सामाजिक संस्थाओं से संवाद, योगदान को सराहा!

VON NEWS: कोरोना वायरस से लड़ाई की मुहिम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद के जरिए जागरूकता अभियान को गति दे रहे हैं। आज पीएम मोदी ने सामाजिक कल्याण संस्थाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनके योगदान को जमकर सराहा।

पीएमओ ने बताया कि इनसे बातचीत के दौरान पीएम कहा ने कहा कि पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ाई में जबरदस्त धैर्य, लचीलापन और साहस दिखा रहा है। महात्मा गांधी के इस कथन को दोहराया कि गरीबों की सेवा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने मानवता की सेवा में लगे विभिन्न संस्थाओं की खूब प्रशंसा की।
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी मीडिया संस्थानों से भी इसी तरह बातचीत कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों के साहस और समर्पण की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कोविड 19 से लड़ाई में मीडिया अहम योगदान दे रहा है। इसके अलावा उन्हें रेडियो जॉकी से भी इसी तरह का संवाद किया था।

देश में कुल मरीजों की संख्या 1071  

पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि भारत में इस बीमारी से अब तक 100 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल और गुजरात में इससे एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 1071, ठीक हुए मरीजों की संख्या 100 और मृतकों वालों की संख्या 29 हो गई है। अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button