आंखों से भी हो सकता है कोरोना वायरस का संक्रमण
लखनऊ VON NEWS: कोरोना वायरस का संक्रमण मुंह व नाक के अलावा आंखों के रास्ते भी होता है। इसलिए मुंह में मास्क लगाने के अलावा आंखों को सुरक्षित रखने रखना जरूरी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को इन दिनों चश्मा भी पहनना चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए सिर्फ मास्क ही पर्याप्त नहीं है।
केजीएमयू में ऑप्थेल्मोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल कहते हैं कि जब कोई संक्रमित मरीज किसी स्वस्थ व्यक्ति के पास एक मीटर से कम दूरी पर छींकता, खांसता या थूकता है तो वायरस वायु कणों के साथ मिलकर मुंह, नाक व आंखों के पास पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमण हो सकता है। आमतौर पर लोग मुंह पर मास्क या रुमाल लगा रहे हैं, लेकिन आंखों को लेकर अभी भी हर कोई संजीदा नहीं है। जो लोग कांटेक्ट लेंस लगाते हैं, वह भी अपने आपको सुरक्षित न समङों। बेहतर है कि सभी लोग चश्मा ही लगाएं। जिन्हें चश्मा नहीं लगा, वह धूप का चश्मा लगा सकते हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: