31 मार्च को चलेंगी रोडवेज की सभी बसें, सुबह पांच बजे से शुरू होगी सेवा

देहरादून,VON NEWS: उत्तराखंड में 31 मार्च को 13 घंटे के विंडो सिस्टम में रोडवेज अपनी सभी बसें चलाएगा। बसें पहाड़ से लेकर सभी मैदानी मार्गों पर एक-एक फेरा लगाएंगी। वापसी में अगर बसें लेट हुई तो उनको छूट रहेगी। हालांकि, प्राइवेट ऑपरेटर अभी संशय में हैं। वो 13 घंटे में कुछ जगह से वापसी न होने का हवाला दे रहे हैं। रोडवेज मुख्यालय में हुई आपात बैठक में ये फैसला लिया गया।

उत्तराखंड में लॉकडाउन के मद्देनजर अपने मूल जिले और घरों से दूर फंसे हुए यात्रियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। ये यात्री अब अपने घरों को जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने मंगलवार 31 मार्च को एक दिन के लिए प्रदेश के व्यावसायिक और निजी वाहनों को सुबह सात से रात आठ बजे तक संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह छूट केवल एक ही दिन के लिए मान्य होगी। इसके तहत रोडवेज ने पहाड़ के लिए 500 बसें चलाने का फैसला लिया है।

अगर रोडवेज बस 13 घंटे से लेट भी हुई तो आवश्यक सेवा के नाते उसे रहेगी छूट। लेकिन, प्राइवेट ऑपरेटरों को ये छूट नगीं मिल पाएगी। उन्हें 13 घंटे में ही वापसी करनी होगी। ऐसे में प्राइवेट टैक्सी या ट्रैकर ऑपरेटरों ने सिर्फ वही बुकिंग लेनी शुरू की है, जहां से 13 घंटे में वापसी हो सके। बता दें कि रोडवेज बसें देहरादून से नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, गोपेश्वर तक जाएंगी और वापसी भी करेंगी। इसी तरह कुमाऊं मंडल से भी गढ़वाल मंडल के लिए होगा रोडवेज बसों का संचालन।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर
हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और
ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष
वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:हार्दिक पांड्या ने अक्षय कुमार को किया सलाम, बोले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button