Coronavirus के बीच हरभजन सिंह बोले- मैं स्वार्थी नहीं हूं?

नई दिल्ली,VON NEWS: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस क्रिकेट को लेकर चिंतित नहीं है, बल्कि देश और दुनिया में फैले कोरोना वायरस की वजह से परेशान हैं। हरभजन सिंह ने कहा है कि मैं इतना स्वार्थी नहीं हूं कि इस देश में महामारी फैल रही है और मैं इस बीच में क्रिकेट और आइपीएल के बारे में बात करूं। यहां तक कि भज्जी क्रिकेट और आइपीएल के बारे में बात तक नहीं करना चाहते।

हरभजन सिंह ने कहा है, “ईमानदारी से कहूं तो इस समय मेरे दिमाग में पिछले 15 दिनों से क्रिकेट के बारे में कोई ख्याल तक नहीं आया है। देश के आगे क्रिकेट एक छोटी सी चीज है। अगर क्रिकेट और आइपीएल के बारे में इस समय सोचूंगा तो मैं स्वार्थी हो जाऊंगा। हमारी प्राथमिकता स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत होनी चाहिए। खेल तभी हो सकते हैं जब हम सुरक्षित और स्वस्थ रहें। यहां तक कि क्रिकेट मेरे विचारों में भी नहीं है।”

हरभजन सिंह ने इससे पहले इस बात को लेकर भी आवाज उठाई थी कि जो भी मजदूर शहरों को छोड़कर गांव की ओर जा रहे हैं, वो कृपया न जाएं, क्योंकि लॉकडाउन कोरोना वायरस को रोकने के लिए किया गया है, लेकिन अगर इस तरह लोग यात्राएं करेंगे तो इससे इस वायरस के फैलने के भी मौके ज्यादा होंगे। बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या करीब एक हजार हो गई है, जिनमें से 19 लोगों की जान भी जा चुकी है।

 

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: भोपाल की गलियों में अकेले निकले सीएम शिवराज;

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button