आज से ये 5 दिन सबसे खतरनाक व अहम

VON NEWS : कोरोना का साईकल के विषय मे अब तक काफी जानकारी शेयर की जा रही है जिससे आम जनमानस अपना ध्यान रख सके । वही कल इसका 14 दिन का एक दौर पूरा हो गया है और आज पिछले 24 घण्टो में मरीजों की संख्या 872 हो गयी है यानी बढी है और 79 लोगो की मृत्यु हो चुकी है जबकि 82 ठीक भी हुए है ।

परंतु इस बढ़ते आकंड़े से बहुत सावधान होने की जरूरत है अमरीका में 18000 मामले।पिछले 24 घंटे में आये है । यह प्रधानमंत्री और देश की जनता का अहम योगदान है कि सबने इस तथ्य को समझा और सहयोग कर रहे है । आप सच मानिए देश की मशीनरी यानी शाशन और प्रशासन को आपकी चिंता है इसिलए इतने उपाय किये जा रहे है । बात को सिर्फ समझने की है वैसे ही नही सब स्कूल,सिनेमाघरों, मॉल,फैक्टरी, सरकारी दफ्तर,आदि बन्द कर दिए गए । बेवजह ही नही बैंक से सम्बंधित ढील दी गयी व विभिन्न सुविधाये दी जा रही हैव। आप समझिए इन सबसे देश भी कही न कही पिछड़ रहा होगा पर जान है तो जहांन है और सरकार को आपकी जान की चिंता है इसिलए 30,000 वेंटिलेटर खरीदने का आर्डर भी दिया गया है । यदि आप सबका साथ रहा और ईश्वर की कृपा रही और सोशल डिस्टेंसिग का पालन हुआ तो  इन वेंटीलेटर की जरूरत ही नही पड़ेगी पर सरकार का फर्ज है कि आपकी रक्षा के इंतेज़ाम करे ।

इसलिए अब आम जनमानस को बहुत अहम निर्णय लेना है और कम से कम 5 अप्रैल तक घरों से बाहर नही निकलना है । याद रखे जान है तो जहान है और यह साबित हो गया है कि कोरोना स्पर्श से फैलता है इसलिए बाहर न निकले और सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।

कृपया यह जानकारी औरों को भी दे व एक दूसरे की रक्षा करें ।

वॉयस ऑफ नेशन द्वारा जनहित में जारी ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button